बागेश्वर :सुबह सुबह कुछ यूं डोल उठी धरती ,कपकोट में भूकम्प के झटके

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: जनपद के कपकोट विकासखंड में आज प्रातः काल भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.इन झटकों की तीव्रता हालांकि बहुत अधिक न थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों में दहशत देखी गई . इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप को लेकर अलर्ट करने वाले ऐप के फेल होने की चर्चाएं ज़रूर हो रही हैं.बागेश्वर ज़िले में जो झटके महसूस किए गए।Earthquake अलर्ट एप के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.80 बताई गई. सुबह 6:31 बजे लगे इन झटकों की तीव्रता को लेकर आधे घंटे के बाद आपदा विभाग ने पुष्टि कर दी. पिथौरागढ़ के पास इस भूकंप का केन्द्र बताया जा रहा है. आपको बता दें कि इस साल बागेश्वर ज़िले में यह दूसरी बार है, जब भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले साल की शुरुआत में 18 जनवरी को यहां झटके महसूस किए गए थे.

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad