बागेश्वर:सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जनपद में निकाली जनजागरुकता रैली ।

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जनपद में निकाली जनजागरुकता रैली ।
आज दिनॉक- 14/03/2026 को बागेश्वर पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
👉 जनजागरुकता रैली में स्कुल के बच्चों व पुलिस ने प्रतिभाग कर आमजनमास को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया ।
👉 वाहन चालको को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा द्वारा हेलमेट प्रदान किये व स्कुली बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करवाने हेतु पुरुस्कृत किया गया।
👉 रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने रवाना किया ।

👉 जागरुकता रैली के दौरान बागेश्वर नगरवासियों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व सीट बेल्ट पहनने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, रैैस ड्राईविंग व यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
उक्त जनजाकरुकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS), एआरटीओ बागेश्वर श्री अमित कुमार , पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री मनीष शर्मा , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर श्री अनिल उपाध्याय व स्कुल के अध्यापको ने भी प्रतिभाग किया।

