बागेश्वर: कोलकाता की घटना बागेश्वर में प्रदर्शन कर जताया आक्रोश, मार्च निकाल कर , सख्त कार्यवाही की मांग

ख़बर शेयर करें

कोलकाता की घटना बागेश्वर में आक्रोश, चिकित्सा संघ ने मार्च निकाल कर जताया विरोध, सख्त कार्यवाही की करी मांग

कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर बागेश्वर में डॉक्टरों ने आक्रोश व्यक्त किया। विरोध में बागेश्वर जिले के ड़ॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय कानून की मांग की। उन्होंने पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने नगर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की तथा जिला अस्पताल में भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। संघ की शाखा के बैनर तले चिकित्सकों ने कोलकता में ट्रेनी डाक्टर के रेप और मर्डर की कड़े शब्दों में निंदा की। डॉक्टरों ने दो मिनट का मौन रख दोषी को कड़ी सजा देने, मृतक डाक्टर के परिवार को उचित मुआवजा देने, केंद्र सरकार सभी अस्पतालों में सुरक्ष को लेकर अनिवार्य प्रोटोकाल जारी करने की मांग की। डॉक्टरों ने कहा कि देश भर के सभी अस्पतालों को हवाई अड्डों की तरह सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए, ताकि डॉक्टर बिना किसी डर के काम कर सकें। डॉक्टरों ने जिलाधिकारी से जिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सात दिन एक सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था करने की मांग की।वही चिकित्सक डॉ. रीमा उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद से हर जगह डर का माहौल बना हुआ है। हम भी सालों ने बिना सुरक्षा के ही काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन आज का नहीं है आने वाले समय के लिए भी है। सरकार को सभी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। जिससे अस्पतालों में काम करने वाले सभी स्टाफ सुरक्षित माहौल में काम कर पाए। वही स्टाफ नर्स नीमा खेतवाल ने बताया कि ये घटना दुखद है इस घटना से हम सभी के मन में एक डर का माहौल बना हुआ है। हम महिला डॉक्टर को न्याय की मांग कर रहे है। और साथ ही सभी अस्पतालों ने सुरक्षा बढ़ानी चाहिए।

Ad