बागेश्वर-निरीक्षक ढकरियाल द्वारा निभाया मानवता का फर्ज जिला चिकित्सालय में एडमिट व्यक्ति के उपचार के लिये किया गया रक्तदान
ADVERTISEMENTS
आज जिला चिकित्सालय बागेश्वर में एडमिट एक व्यक्ति को उपचार हेतु बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर परिजनों द्वारा रक्त के सम्बन्ध में बहुत प्रयास किये गये, परन्तु उन्हें उपचार के लिये रक्त नहीं मिल पाया।
एडमिट व्यक्ति के उपचार के लिए रक्त ना होने की सूचना मिलने पर निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल, वाचक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर शीघ्र ही ड्यूटी के दौरान जिला चिकित्सालय में गये तथा सम्बंधित से सम्पर्क कर बीमार व्यक्ति के उपचार हेतु 01 युनिट बी पॉजिटिव रक्तदान किया गया। समय पर उपचार हेतु रक्त मिलने पर परिजनों व हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

