बागेश्वर:निरीक्षक यातायात ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर किया कोर्ट का चालान।

ख़बर शेयर करें

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस गंभीर; निरीक्षक यातायात ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर किया कोर्ट का चालान।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा स्कूली वाहनों द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन को कड़ाई से लागू करने हेतु आज दिनांक-23/09/2025 को निरीक्षक यातायात अय्यूब अली द्वारा जनपद के विभिन्न मुख्य मार्गों और स्कूल परिसरों के बाहर सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्कूली बसों एवं वैनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूली वाहनों की चेकिंग की और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सुरक्षा मानकों को परखा। चेकिंग के दौरान स्कूली बस संख्या UK02PA0041 में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे पाए गए। नियमों के इस उल्लंघन पर उक्त वाहन का माननीय न्यायालय का चालान किया गया।

निरीक्षक यातायात द्वारा स्कूल वाहन चालकों और परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी दशा में वाहन में न बैठाएं। वाहनों को चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखें, ओवरटेकिंग से बचें और बच्चों को बस में चढ़ाते व उतारते समय पूरी सावधानी बरतें। चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी चालक शराब पीकर या लापरवाही से वाहन चलाता हुआ पाया गया, तो उसका लाइसेंस तत्काल निरस्त करने के साथ ही वाहन सीज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात नियमो
चेकिंग के साथ-साथ निरीक्षक यातायात द्वारा स्कूल प्रबंधन, चालकों और वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमों का पालन करना कितना अनिवार्य है।
बागेश्वर पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों का यह चेकिंग व जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि स्कूली बच्चों के सुगम और सुरक्षित आवागमन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad