बागेश्वर: बढ़ते अपराधों से बचाव के लिये जागरुकता है जरुरी।

ख़बर शेयर करें

एसपी बागेश्वर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान लगातार जारी।

थानाध्यक्ष बैजनाथ ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज गागरीगोल में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया जागरुक।

श्री चन्द्रशेर घोडके (IPS),पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त प्रभारियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप नगरकोटी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गागरीगोल गरुड़ में जन जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित छात्र-छात्राओँ व स्कूली स्टाफ को “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई व दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने की जानकारी दी गईं। इसके अतिरिक्त नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई साथ ही हेल्प लाइन नम्बर डायल 112 1090, 1098 के सम्बन्ध में जानकारी देकर बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगीl

उपस्थित छात्राओं, स्कूली स्टॉफ को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया व फोन कॉल पर किसी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाईन न0 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने के बारे में बताते हुए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
अन्ततः सभी छात्राओं को उक्त जानकारी अपने घर वालों आस पड़ोस व रिश्तेदारों को भी देने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad