बागेश्वर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत योग शिविर का आयोजन
ADVERTISEMENTS

बागेश्वर,
📌 जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत योग शिविर का आयोजन
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदया, बागेश्वर के निर्देशन में रविवार को चण्डिका मंदिर पार्क में आयुर्वेद विभाग द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूक करना रहा।
योग शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रतिदिन सायं 4:00 बजे आयोजित होने वाले नियमित योग सत्र में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक सहायक श्री जसवंत सिंह, योग अनुदेशक श्री नंदन सिंह नगरकोटी तथा श्रीमती कविता परिहार द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें 28 लोगों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री ओम प्रकाश रतूड़ी एवं चिकित्साधिकारी डॉ. एजल पटेल उपस्थित रहे।

