बागेश्वर:जनता दरबार आयोजित, जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 जनता दरबार बन रहा है प्रभावी समाधान मंच: बमनभीड़ी की आशा देवी की पुरानी समस्या का त्वरित समाधान

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा आयोजित जनता दरबार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में तहसील बागेश्वर के ग्राम बमनभीड़ी निवासी श्रीमती आशा देवी द्वारा खनन गतिविधियों के कारण उनकी निजी कृषि भूमि को हुई क्षति संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी।

शिकायत में बताया गया कि खनन संचालकों द्वारा उनकी भूमि को नुकसान पहुँचा तथा खेत में मलबा जमा हो गया, जिससे खेती कार्य प्रभावित हुआ। गत सोमवार को जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व एवं खान विभागों द्वारा शीघ्र जांच कर क्षति का आकलन किया गया तथा मात्र 5 दिनों के भीतर नियमानुसार आशा देवी को मुआवजा प्रदान करवा दिया गया है। श्रीमती आशा देवी ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad