बागेश्वर: कोट भ्रामरी नंदाष्टमी पर्व पर मां के जयकारों से गूंज उठी कत्यूर घाटी

Ad
ख़बर शेयर करें

गरुड़। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व का कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेला पौराणिक रूप से प्रारंभ हो गया है। मेले के लिए कोट भ्रामरी मंदिर सज गया है।
धार्मिक रूप से मेला सोमवार से शुरू हो गया है, जबकि प्रशासनिक तौर पर मेला मंगलवार की सायं से प्रारंभ होगा। केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा सायं 5 बजे मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
सोमवार को नांगरा-निशाणों व मां के जयकारे के साथ जखेड़ा के परिहार खाम के लोग कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचे तथा उन्होंने विधिवत देवी की पूजा अर्चना की। इस पूर्व जखेड़ा की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और भजन कीर्तन पेश किए। गांव की खली में मां अवतरित हुई और भक्तों को आशीर्वाद दिया। मां के जयकारों से कत्यूर घाटी गूंज उठी। पूजा समिति के अध्यक्ष ईश्वर परिहार व मेला समिति के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि मंगलवार को मवई से कदली वृक्ष लाया जाएगा और मां नंदा की प्रतिमा बनाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad