बागेश्वर:चैकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 60 व्यक्तियों के विरूद्ध की चालानी कार्यवाही।

Ad
ख़बर शेयर करें

एस0पी0 बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी

वर्तमान समय में बाराती सीजन के चलते सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये गये चैकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 60 व्यक्तियों के विरूद्ध की चालानी कार्यवाही।


पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल मार्गदर्शन में जनपद स्तर पर बाराती सीजन के चलते सड़क सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु जनपद स्तर पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दि0-23/11/2025 को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना कागज़ात और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 60 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गईं l
🔷 इस दौरान पुलिस द्वारा चालकों व आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
🔷पुलिस का उक्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad