बागेश्वर: देश के खातिर सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद हरीश सिंह असवाल को सरयू गोमती तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, उमड़ी क्षेत्र की जनता

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिये शहीद हुआ , अंतिम विदाई में रोया पूरा क्षेत्र

बागेश्वर :बागेश्वर जिले का उधमपुर जिले में तैनात भारतीय सेना का जवान हरीश सिंह असवाल शहीद हो गए। हरीश मूल रूप से बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील क्षेत्र के असों-मल्लाकोट गांव के रहने वाले थे तथा भारतीय सेना की दो पैरा रेजिमेंट में कार्यरत थे जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सेना के आपरेशन में वीर गति को प्राप्त हुए । उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज 17/11/23 को 8 बजे उनके निवास स्थान असों मल्लाकोट पहुँचा . जिसके बाद बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad