बागेश्वर: काफलीगैर डिग्री कालेज खोलने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: जिले के काफलीगैर क्षेत्र में डिग्री कालेज का शासनादेश कराने के संदर्भ में क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनो द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया।

इस संदर्भ में सदस्य जिला पंचायत करासीबूंगा नरेंद्र लाल अवगत कराया की इस पूरे क्षेत्र में डिग्री कालेज की बेहद आवश्यकता है यहां डिग्री कालेज होने से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पढ़ेगा,क्षेत्रीय जनता लंबे समय से डिग्री कालेज की मांग कर रही है पूर्व में भी बागेश्वर दौरे के दौरान सीएम द्वारा डिग्री कालेज की घोषणा की गई थी।

मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन देते हुवे क्षेत्रीय जनता का कहना है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुवे जल्द से जल्द शासनादेश कराकर कालेज खुलवाया जाय।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad