बागेश्वर:ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें

दिनांक 25.04.2026 को *थाना कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र में एक नाबालिग की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा उक्त सूचना का त्वरित संज्ञान लेकर आपरेशन स्माईल के तहत प्रचलित अभियान के दृष्टिगत कोतवाली बागेश्वर पुलिस को तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।* जिस पर थाना कोतवाली पुलिस बागेश्वर द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए *गुमशुदा नाबालिग को महज कुछ ही घण्टे में सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपूर्द किया गया ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad