बागेश्वर-विधायक दास ने अतिवृष्टि के चलते ग्रामीण अंचलों में हुवे नुकसान का लिया जायजा….

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में वर्षा सीजन के एक दम बाद हुई आफत की तेज मूसलाधार बारिस ने खूब कहर दिखाया कुमाऊं क्षेत्र का सायद ही कोई क्षेत्र बचा हो जहां नुकसान का मंजर न हो इसी आसमानी आफत के चलते अतिवृष्टि के कारण ग्राम पगना, हन्योली, कठानी में आपदा से सड़कों ,रास्तों व घरों को भी काफी नुकसान हुवा है।

ऐसे ही प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर विधायक बागेश्वर चंदन राम दास ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच अतिवृष्टि के चलते हुवे नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन को जनमानस की हर संभव मदद करने हेतु निर्देश दिए। दास ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वो हरसंभव ग्रामीणों की इस घड़ी में मदद करेंगे देखिये वीडियो

https://youtu.be/9U7cfiUAblw
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad