बागेश्वर:दिनांक 08/04/2026 को बैजनाथ तिराहे स्थित बैली ब्रिज का मरम्मत कार्य BRO द्वारा किया जाना है,प्रातः 06 बजे से पुल पर समस्त प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी
दिनांक 08/04/2026 को बैजनाथ तिराहे स्थित बैली ब्रिज का मरम्मत कार्य BRO द्वारा किया जाना है।
- कल दिनांक 08/04/2026 को प्रातः 06 बजे से पुल पर समस्त प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी।
- बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रीज के मरम्मत के दौरान यातायात प्लान
1- बैजनाथ बागेश्वर मार्ग पर बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रिज से सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
2- बागेश्वर से अल्मोडा / हल्द्वानी को बाया बैजनाथ से जाने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से जायेगें ।
3- अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ बागेश्वर आने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से बागेश्वर आयेगें ।
4- अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ ग्वालदम जाने वाले समस्त वाहन बैजनाथ तिराहे से ग्वालदम मार्ग को जायेंगे।
5- बागेश्वर मार्ग से बैजनाथ को आने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन कनस्यारी पुल से डायवर्ट होकर बाया बण्ड, मटेना मार्ग से अस्पताल तिराहे से जायेगें ।
6- बैजनाथ से बागेश्वर मार्ग को जाने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन बैजनाथ तिराहे से अयारतोली मार्ग होते हुये मटे तिलसारी, डिग्री कालेज मार्ग से भौरा पुल से बागेश्वर मार्ग की ओर जायेगें ।

