बागेश्वर:राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर बागेश्वर पुलिस ने शहीद फायर अधिकारियों एवं कर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर बागेश्वर पुलिस ने शहीद फायर अधिकारियों एवं कर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 जनपद के फायर स्टेशनों में ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ मनाया गया।”। इस वर्ष की थीम “SAFE SCHOOL, HOSPITAL & FIRE SAFETY AWARE SOCIETY-TOGETHER FOR FIRE PREVENTION” के साथ ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026’ का आरम्भ हुआ।
इस अवसर पर फायर स्टेशन बागेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, श्री मनीष शर्मा ने शहीद अग्निशमन कर्मियों के नाम पढ़कर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया। कपकोट और गरुड़ स्टेशनों पर भी मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने अग्निसुरक्षा जन-जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। फायर टीम ने बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में रैली निकालकर और पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया।”
जनपद की फायर टीमों द्वारा आगामी सप्ताह में शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा एवं निवारण संबंधी विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ के फायर यूनिट के अधिकारी कर्मगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad