बागेश्वर:यहां 454 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्व कार्यवाही
👉 454 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
👉 एसओजी टीम द्वारा नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
👉 बरामद अवैध चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 लाख रुपये
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे आँपरेशन प्रहार के तहत जनपद बागेश्वर में श्री जितेन्द्र मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत आज दिनांक 13-04-2026 को एसओजी टीम द्वारा खाईबगड़ पुल तिराहे के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त महिपाल सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी तोली थाना कपकोट जनपद बागेश्वर के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। मौके पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना कपकोट में मु0 FIR N0-22/2026 धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण—- महिपाल सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी ग्राम तोली थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 45 वर्ष
बरामद माल— अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी
बरामद अवैध चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 लाख रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
(1) उ.नि. जीवन सिंह सामन्त एसओजी
(02) कानि संतोष सिंह (एसओजी/ANTF)
(03) कानि. रमेश सिंह (एसओजी/ANTF)
(04) कानि.भुवन बोरा (एसओजी)
(05) कानि.राजेन्द्र कुमार (चालक एसओजी)

