बागेश्वर:”ऑपरेशन क्रैकडाउन” बिना सत्यापन किरायेदार और मजदूर रखने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
“ऑपरेशन क्रैकडाउन” (Operation Crackdown)
बिना सत्यापन किरायेदार और मजदूर रखने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने और बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी हेतु “ऑपरेशन क्रैकडाउन” (Operation Crackdown) के अंतर्गत व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान में अब तक 1266 बाहरी/किरायेदारों का सत्यापन हुआ पूर्ण
दिनॉक- 05/03/2026 को पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत डोर-टू-डोर चेकिंग की गई। दौराने चैकिंग 52 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का भौतिक सत्यापन कर उनके मूल निवास और पूर्व आपराधिक इतिहास की जाँच की गई। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार, घरेलू सहायक या व्यावसायिक मजदूर रखने वाले मकान मालिकों और प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
निर्देशों के उल्लंघन पर 03 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई है। “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के माध्यम से पुलिस उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है जहाँ बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही अधिक है। संदिग्ध अवस्था में पाए जाने वाले व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी मकान मालिक या व्यापारी बिना ऑनलाइन/ऑफलाइन पुलिस सत्यापन के बाहरी व्यक्ति को अपने यहाँ आश्रय न दें।
भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
एक सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। किरायेदारों का विवरण तत्काल संबंधित थाने में दें या Uttarakhand Police App के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। किसी भी संदिग्ध की सूचना तत्काल 112 पर दें।

