बागेश्वर: कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के सभी शहीदों को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धान्जलि

ख़बर शेयर करें
“जब दुनिया जश्न मनाती है,

तब पुलिस अपना फर्ज निभाती है।”

आज दिनांकः 21-10-2024 को पुलिस लाईन बागेश्वर में श्री चंद्रशेखर आर घोडके, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर एवं समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस के जवानों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य के पथ पर अपना फर्ज निभाते हुए देश की सुरक्षा, संविधान द्वारा निर्मित कानून की रक्षार्थ हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की आत्मा की शांति के लिये मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये तथा बताया गया कि 01 सितम्बर 2023 से 31अगस्त 2024 तक पूरे देश में 213 पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जिसमें से उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधिकारी/कर्मचारी भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे।

जो निम्नवत है:-

1- ASI कांता थापा (जनपद देहरादून)
2- मुख्य आरक्षी गणेश तोमर (जनपद उत्तरकाशी)
3- आरक्षी गणेश कुमार (जनपद हरिद्वार)
4- आरक्षी गोविंद सिंह भंडारी (जनपद उधम सिंह नगर)

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी, समस्त थाना/शाखा प्रभारी सहित पुलिस लाईन तथा पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad