बागेश्वर: PCC सदस्य गीता रावल को चुना गया प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस उत्तराखंड,गोपा धपोला बनी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस बागेश्वर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: निवर्तमान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रही बागेश्वर pcc सदस्य गीता रावल को प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस उत्तराखंड बनाया गया है । कांग्रेस की महिला नेत्री गीता रावल की अगर बात करें तो वर्ष 2012-13 में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के टिकट से उन्होंने जीत हासिल की और नगर पालिका परिषद बागेश्वर की अध्यक्ष बनी अपने कार्यकाल को पूरा करने के बात गीता रावल ने कांग्रेस में बेहद सक्रियता से कार्य किए जिसके फलस्वरूप उन्हें जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस चुना गया और 31दिसंबर को उन्हें प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है ।

वहीं पुर्व ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर जिला पंचायत सदस्या गोपा धपोला को जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस बागेश्वर चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(Big News) यहां कार दुर्घटना में एक की मौत एक गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *