बागेश्वर: आगामी धनतेरस, दीपावली त्योहारों के मध्यनजर बागेश्वर पुलिस अलर्ट

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के दिशा-निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारों के मध्यनजर जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण/गस्त कर स्थानीय लोगों, व्यापारियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ वार्ता कर आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने मे पुलिस का सहयोग करने की अपील की जा रही है । पुलिस टीम लगातार भीड-भाड़ वाली जगहों पर गश्त कर रही है। पटाखा दुकानों के लाईसेंस,अग्निशमन उपकरणों को चेक किया गया और हिदायत दी कि बिना लाईसेंस के पटाखों विक्रय नही करेंगे।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन व वाहन चैकिंग हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर सम्बन्धितों के विरुद्व चालानी कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad