बागेश्वर पुलिस द्वारा 164 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
👉 बागेश्वर पुलिस द्वारा 164 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में एसओजी व थाना कपकोट पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक-10/04/2026 को अभियुक्त संतोष सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी भराडी बमसेरा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर के कब्जे से 164 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द थाना कपकोट में मु0अ0स0 FIR N0-21/2026 धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा.न्यायालय पेश किया जा रहा हैं
अभियुक्त का विवरण—-
संतोष सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी भराडी बमसेरा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 35 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1.उ0नि0 जीवन सामन्त (एसओजी)।
2.हे0का0 विनोद हर्बोला (थाना कपकोट)
3.कानि0 हरीश सनवाल (थाना कपकोट)

