दंपति के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले अभियुक्त को बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

ख़बर शेयर करें

दिनांक- 05-03-2026 को वादिनी ने अराजक तत्वों द्वारा रास्ता रोककर स्वयं के साथ अभद्रता ,मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर कोतवाली बागेश्वर में दी । तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर नं0 13/26 धारा 64(1), 62, 75, 351(3), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टींम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु कोतवाली बागेश्वर को निर्देशित किया गया । पुलिस टीम ने मुकदमे से सम्बंधित एक अभियुक्त पवन कनवाल पुत्र श्री भगवत सिंह कनवाल थाना बागेश्वर को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad