बागेश्वर पुलिस द्वारा यातायात नियमों को तोड़ने, सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर हुडदंग, गंदगी करने वाले कुल 61 व्यक्तियों के विरूद्ध की चालानी कार्यवाई

ख़बर शेयर करें

एस0पी0 बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

बागेश्वर पुलिस द्वारा यातायात नियमों को तोड़ने, सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर हुडदंग, गंदगी करने वाले कुल 61 व्यक्तियों के विरूद्ध की चालानी कार्यवाई।
————–=========————–
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल मार्गदर्शन में जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/ कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा दि0-17/11/2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना कागज़ात और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 41 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गईं l वहीं धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले कुल 13 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट तथा सार्वजनिक स्थलों पर गुटका/ तम्बाकू का सेवन करने वाले कुल 07 लोगों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी ।

🔷 इस दौरान पुलिस द्वारा चालकों व आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
🔷पुलिस का उक्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad