बागेश्वर:पुलिस की पाठशाला के तहत कंट्री वाइड स्कूल बागेश्वर में पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

ख़बर शेयर करें

पुलिस की पाठशाला के तहत कंट्री वाइड स्कूल बागेश्वर में पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

स्कूली बच्चों व उनके माता-पिता, स्कूली स्टॉफ को कानूनी जानकारी व साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर किया जागरुक

   आज दिनांक 23.12.2025 को *पुलिस उपाधीक्षक,कपकोट श्री मनीष शर्मा द्वारा अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कंट्री वाइड स्कूल बागेश्वर में प्रतिभाग कर* पुलिस की पाठशाला के तहत स्कूली बच्चों, स्कूली बच्चों के माता -पिता व स्कूल स्टॉफ को निम्न आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया। 

✅ सर्वप्रथम पुलिस उपधीक्षक महोदय द्वारा यातायात नियमों के बारे मे जानकारी देते हुए नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने एवं सदैव यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी।
वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत व उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने /नशा उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया एवं किसी भी प्रकार का नशा न करने की अपील करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गयी, साथ ही मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल (1933) की जानकारी दी गईl

उ0नि0 मनोहर चंद द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओ व उनके माता-पिता, स्कूली स्टॉफ को महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधो (यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, आदि) गुड टच बैड टच के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों, नए कानून के बारें में जागरूक किया गया।
✅ इसके अतिरिक्त प्रभारी साइबर सैल उ0नि0 निर्मला पटवाल द्वारा वर्तमान समय में स्कूली बच्चों के साथ विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर नेशनल साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया ।

.

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad