बागेश्वर पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान; गौरा शक्ति ऐप, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक ।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज दिनॉक-25/07/2026 को कोतवाली बागेश्वर व बैजनाथ पुलिस ने ग्राम गोगिनापानी व गरुड़ बाजार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के घातक सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। टीम ने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने तथा समाज को पूरी तरह नशामुक्त बनाने में पुलिस का सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में बताया गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता बताते हुए महिलाओं/ छात्राओं से गौरा शक्ति एप मोबाईल में डाउनलोड करवाया गया तथा मौके पर ही रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस टीम ने किसी भी अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंक खाते या एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सख्त हिदायत दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad