बागेश्वर: पुलिस ने डिग्री कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों को किया जागरूक,साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर
“सजग युवा, सुरक्षित समाज”: बागेश्वर पुलिस ने डिग्री कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों को किया जागरूक; साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा युवाओं को कानून के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं के मध्य एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा NSS स्वयंसेवकों को आधुनिक साइबर खतरों जैसे ‘डिजिटल अरेस्ट’, ‘लॉटरी फ्रॉड’ और ‘सोशल मीडिया हनीट्रैप’ के प्रति आगाह किया गया। उन्हें किसी भी संदिग्ध कॉल, अनजान लिंक या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं ओटीपी (OTP) साझा न करने की सख्त सलाह दी गई।
विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने तथा बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। महिला सुरक्षा एवं गौरा शक्ति: छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ‘गौरा शक्ति ऐप’ के लाभ और आपातकालीन हेल्पलाइन 1090 व 112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया गया।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने और संदिग्ध नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया गया।

