बागेश्वर:पुलिस आपके द्वार: बुजुर्गों और महिलाओं से मिलकर बागेश्वर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा”

ख़बर शेयर करें

“पुलिस आपके द्वार: बुजुर्गों और महिलाओं से मिलकर बागेश्वर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा”

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ,पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बीट अधिकारियों और पुलिस जवानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
बीट अधिकारियों ने घर-घर जाकर बुजुर्गों और महिलाओं, स्कुली छात्राओं का हाल-चाल जाना। उन्हें विश्वास दिलाया गया कि बागेश्वर पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए 24×7 तत्पर है। अभियान के दौरान साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और किरायेदार/बाहरी व्यक्ति सत्यापन की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उत्तराखण्ड पुलिस एप और गौरा शक्ति एप को डाउनलोड करने व उनके उपयोग की विधि बताई। उपस्थित जनसमूह को नए कानूनों, यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नशे के दुष्परिणामों के बारे में के बारे में जागरुक किया गया । आपातकालीन सहायता हेतु 112, महिला सुरक्षा हेतु 1090 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के महत्वपुर्ण नम्बरों से जनता को जागरूक किया गया।
पुलिस की स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad