बागेश्वर पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर फोन स्वामियों को किये सुपुर्द

ख़बर शेयर करें

प्रेस नोट- बागेश्वर पुलिस।

बागेश्वर पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर फोन स्वामियों को किये सुपुर्द।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र में पूर्व में गुम हुए इन मोबाइल फोनों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस टीम द्वारा उन्हें CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी दक्षता एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप इन 10 मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया गया।

आज दिनांक 20.12.2025 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय शाह द्वारा कोतवाली परिसर में सभी बरामद मोबाइल फोनों को उनके मूल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जाहिर की।
अपना कीमती डेटा और फोन सुरक्षित वापस मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने बागेश्वर पुलिस की सजगता, तत्परता और उच्चकोटि की तकनीकी दक्षता की खुले मन से सराहना की।
बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें और CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यम से उन्हें खोजने में मदद मिल सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad