अमर शहीदों को बागेश्वर पुलिस का नमन: दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अमर शहीदों को बागेश्वर पुलिस का नमन: दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भारत माता की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में आज जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार पुलिस कार्यालय बागेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, श्री मनीष शर्मा की उपस्थिति में में विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर देश के वीर सपूतों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जनपद की पुलिस लाइन, समस्त थानों, चौकियों एवं विभिन्न शाखाओं में भी एक साथ दो मिनट का मौन धारण किया गया। पुलिस कार्मिकों ने एकजुट होकर उन महान सेनानियों को याद किया जिन्होंने राष्ट्र की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके उच्च आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। उपस्थित सभी कार्मिकों ने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति के साथ राष्ट्र सेवा करने तथा देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

