बागेश्वर: पुलिस टीम द्वारा 4.01 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
▪️ SP बागेश्वर के कुशल दिशा निर्देशन में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती बागेश्वर पुलिस
▪️ बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा 4.01 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
▪️ बरामद अवैध स्मैक (हेरोइन) की अनुमानित कीमत लगभग 1,30,0000 रुपये।
मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को “नशामुक्त उत्तराखण्ड” बनाये जाने की मुहीम पर, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्री चन्द्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी / बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया गया है।
उक्त क्रम के दृष्टिगत दिनांक 16.12.2025 को प्रभारी कोतवाली व०उ०नि० खष्टी बिष्ट द्वारा मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आरे-द्यागड बाइपास रोड के पास अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी घटबगड़ वार्ड थाना व जिला बागेश्वर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 4.01 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी । पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0स0-79/2025 धारा 08/21 NDPS ACT बनाम अनिल कुमार उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मान० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त बरामदा अवैध स्मैक (हेरोइन) की कीमत 13000/- (एक लाख तीस हजार रुपये) है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्रभारी कोतवाली व०3०नि० खष्टी बिष्ट।
2.हे0कानि0 43 ना0पु0 जय कुमार।
3.कानि0 155 ना0पु0 राजेन्द्र सिंह।
4.कानि0 182 ना०पु० नीरज वाणी।

