बागेश्वर पुलिस ने घर घर जाकर जाना वरिष्ठ /एकल नागरिकों का हाल, हर सम्भव मदद को किया आश्वस्त।

ख़बर शेयर करें

श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्गों/वृद्ध जनों एवं एकल जीवन जीने वाले सीनियर सिटीजनो से मुलाक़ात कर उनकी कुशलता पूछते रहे और उन्हें हर संभव पुलिस सहायता देने के साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करें l

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03/09/2025 को बागेश्वर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में गांवों का भ्रमण कर वरिष्ठ/ एकल नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गयी।
*️⃣ सभी वरिष्ठ/ एकल नागरिकों से उनकी समस्याओं, स्वास्थय, अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी व किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में जानकारी की गयी।
*️⃣ बाहरी व्यक्ति, किरायेदार सत्यापन, ऑपरेशन कालनेमी आदि की जानकारी दी गई l
*️⃣ पुलिस हेल्पलाइन न0 112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया l
*️⃣ साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में बताया गया l
🔷 मुलाक़ात के दौरान किसी भी प्रकार कि समस्या व शिकायत होना नहीं बताया।
🔷 वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त सुझावों को सुनकर पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयोग करने का भरोसा दिलाया गया।
🔷वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस पहल की प्रसंशा की गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad