बागेश्वर:जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत राहत बचाव कार्य हेतु बागेश्वर पुलिस/फायर टीम अलर्ट मोड पर

Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत राहत बचाव कार्य हेतु बागेश्वर पुलिस/फायर टीम अलर्ट मोड पर

पेड़ गिरने से अवरुद्ध यातायात मार्ग को फायर टीम गरुड़ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया सुचारू,
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की आपदा व घटना की सूचना प्राप्त होने पर राहत बचाव कार्य हेतु त्वरित कार्यवाही करने एवं अलर्ट मोड पर रहने हेतु जनपद के समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

आज दिनांक 21-08-2025 को फायर टीम गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि कंधार चौकी के पास विशाल पेड़ गिरा हैं जिससे मार्ग बाधित हो गया है।
फायर यूनिट गरुड़ द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए कड़ी मसक्कत से वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया गया एवं अवरुद्ध मार्ग को सुचारु किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad