बागेश्वर: जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2023 सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर 04 नवम्बर, 2023 उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश

पंत एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर गजेन्द्र सिंह सौन के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-

2023 का जनपद स्तरीय आयोजन वि0 मोजोस्मा0रा0इ0का0 बागेश्वर में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय बाल विज्ञान

कांग्रेस के मुख्य विषय – स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तन्त्र को समझना के 05 उपविषयों 1-

अपने पारिस्थितिकी तंत्र को जानें 2- स्वास्थ्य पोषण एवम् कल्याण को बढ़ावा देना 3- पारिस्थितिकी तंत्र एवम्

स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक अभ्यास 4- आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित

दृष्टिकोण 5- पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार में समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक अपने

शोध अनुभव पत्र प्रस्तुत किये। जनपद स्तर पर पूजा गोस्वामी रा0इ0का0 मैगड़ीस्टेट] हिना फर्स्वाण

रा0इ0का0 मैगड़ीस्टेट ] भाविका जोशी इ0का0 असों] प्राची पाण्डे रा0इ0का0 काण्डा ] नेहा पाण्डे

रा0उ0मा0वि0 बिलौना ] कृष्णा पंत कन्ट्रीवाइड पब्ल्कि स्कूल मण्डलसेरा ] कु0 नेहा रा0इ0का0 मैगड़ीस्टेट ]

प्रतीक रा0इ0का0 कपकोट] प्रिया कोरंगा रा0उ0मा0वि0 भनार कुल 09 समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक चयनित

किये गये जो राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे। नवम्बर अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन यूकौस्ट देहरादून में होगा। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 27 से 31

दिसम्बर] 2023 को होगा। निर्णायक के रूप में डा0 बी0डी0 पाण्डे, प्रवक्ता डायट ] अतुल लोहुमी] नीरज

जोशी] रश्मि डंगवाल ] डा0 दीपक चन्द्र कोहली] प्रकाश चन्द्र ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव

निगम, प्रधानाचार्य ने किया। जनपद समन्वयक एवं प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते

हुए कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभागिता से बच्चों में प्राकृतिक जिज्ञासा का विकास होता है उनका

दृष्टिकोण व चितंन वैज्ञानिक होता है] उनमें विज्ञान के प्रति समझ विकसित होती है। इस अवसर पर पंकज साह]

नारायण कुमार] जानकी मेहता ] किरन भट्ट] रीमा धामी] बिनीता असवाल] लक्ष्मी अण्डोला] कविता ] सुधा वर्मा

आदि लोग उपस्थित थे।

Ad