उत्तराखंड : प्रदेश में अगले तीन दिन तेज बारिश का रेड व ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी

ख़बर शेयर करें

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड में तेज बारिश का रेड व ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी।

देहरादून- उत्तराखंड में अगले तीन दिन बहुत भारी बारिश के आसार है । भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर ,नैनीताल समेत कई जनपदों में 20, 21 एवं 22 जुलाई को अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने और तेज़ बारिश के तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर संपूर्ण जनपद में प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है।नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन व पेड़ों के गिरने से मार्ग बाधित होने की स्थिति में त्वरित निस्तारण हेतु लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थलों पर 24×7 जेसीबी मशीनें व कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और अधिक सतर्कता बरतें। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट अवश्य देखें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad