बागेश्वर: लोक सभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए की गई तैयारियों तथा सुरक्षा इंतजामों का जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मतगणना केन्द्र पहुंच किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर लोक सभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए की गई तैयारियों तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बीडी पांडेय पीजी कालेज में बनाएं गए मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना को स्वतंत्र,निष्पक्ष,शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली जिले की दो विधानसभा सीटों बागेश्वर व कपकोट की मतगणना आगामी 4 जून को बीडी पांडेय डिग्री कालेज में प्रातः 8 बजे से होगी। दोनों विधान सभाओं की मतगणना के लिए मशीन लाने ले जाने वाले कार्मिकों के लिए अलग-अलग रंग की कलर कोडिंग की गई है। मतगणना प्रक्रिया तथा परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्ट्रॉंग रूम से लेकर सभी बैरिकेडिंग की गई गलियों एवं गणना स्थल तथा आवाजाही के सभी स्थानों के साथ ही समूचे परिसर को सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाने के इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मतगणना केन्द्र में किए गए सभी इंतजामों को देखा और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पायी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत परिसर के बाहर तथा अंदर आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ ही अनावश्यक व अनधिकृत आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मतगणना परिसर के पास वाहनों का आवगमन भी पूर्णतया वर्जित रखने को कहा है। तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान मीडिया सेंटर, रिजर्व गणना कर्मियों और काउंटिंग एजेंट्स के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी खान-पान को निर्देशित किया कि मतगणना में लगे सभी कार्मिकों को भोजन,पेयजल इत्यादि की व्यवस्था समय रहते पूर्ण की जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुराग आर्य,मोनिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad