बागेश्वर:10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों की आक्रोश रैली
बागेश्वर में दस सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने जिला मुख्यालय में विशाल आक्रोश रैली निकाली। तीनों विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के बाद प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया।
जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल ने कहा कि ग्राम प्रधानों की दस सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के लिए मांगों का शीघ्र निस्तारण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
ग्राम प्रधान संगठन की उपाध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन पंचायतों को कई स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शासन को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करना चाहिए।मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि ग्राम प्रधान संगठन अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। उनकी ओर से रखी गई मांगों से शासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश मांगों पर निर्णय राज्य सरकार के स्तर से ही संभव है।


