बागेश्वर: रवाईखाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भास्करा नन्द तिवारी को अमेरिकन इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा मानक उपाधि से किया गया सम्मानित
बागेश्वर रवाईखाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भास्करा नन्द तिवारी को दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अमेरिकन इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। इन्हें यह सम्मान विगत 25 बर्षो से बागेश्वर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य जनजागृति विलुप्त होती हमारी संस्कृति व जल संरक्षण तथा नदी बचाओ अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यो में सराहनीय योगदान देने व अनेक अन्य सामाजिक गतिविधियों को पूरी तन्मयता से पूर्ण करने के कारण प्रदान किया गया। दिल्ली के इवान ए गालिब आडिटोरियम में इन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य प्रतिनिधीयो के साथ अमेरिकन इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की गरिमामयी उपस्थित में यह सम्मान प्रदान किया गया। ब्लैक टाई लीगल एल एल पी व यूवर फस्ट स्टैप फाउंडेशन के द्वारा यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भास्करा नन्द तिवारी को इस सम्मान से सम्मानित किये जाने पर जनपद के अनेक सम्मानित प्रतिनिधीयो द्वारा उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयाँ प्रेषित की गयी।