बागेश्वर: रेडक्रास सदस्यो ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता महिला की जान,उमेश जोशी ने 21वी और अनिल पंत ने किया 7वी बार रक्तदान

ख़बर शेयर करें

महिला पूजा देवी पत्नी रोशन साह रवाईखाल को खून की कमी थी। आज सुबह जिला अस्पताल में महिला ने बेटे को जन्म दिया। पर अचानक महिला की तबियत खराब हो गई। डॉ ने महिला को जल्द बी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने को कहा। महिला के परिजन जिला अस्पताल के रक्तकोश में पहुंचे। वहा रक्त की कमी थी। परिजनों ने रेडक्रॉस सोसायटी से संपर्क किया। रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडे ने सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य उमेश जोशी और सदस्य अनिल चंद्र पंत से संपर्क किया। दोनो गरुड से 24 किमी का सफर तय कर त्वरित रूप से जिला अस्पताल के रक्तकोश पहुंचे। जहां दोनो ने एक-एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त देकर महिला की जान बचाई। कार्यकारिणी सदस्य उमेश जोशी ने 21 वी और सदस्य अनिल चंद्र पंत ने 7 वी बार रक्तदान दिया। दोनो ने रक्तदान के लिए सभी से आगे आने की अपील की है। इस मौके पर रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा, जगदीश चंद्र, मोहीउद्दीन अहमद तिवारी आदि मौजूद रहे।