बागेश्वर: यहां आवासीय मकान पर पीछे पहाड़ी से आए एक विशालकाय पत्थर को हटाकर मकान को किया सुरक्षित

Ad
ख़बर शेयर करें

आपदा के दृष्टिगत राहत बचाव कार्य हेतु बागेश्वर पुलिस/फायर टीम अलर्ट मोड पर।

आवासीय मकान पर पीछे पहाड़ी से आए एक विशालकाय पत्थर को हटाकर मकान को किया सुरक्षित

विशालकाय पत्थर से जान माल का खतरा बना था खतरा
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

दिनांक 23 अगस्त 2025 को ग्राम चेताबगड़ कपकोट में एक आवासीय मकान पर पीछे पहाड़ी से आए एक विशालकाय पत्थर से जान माल का खतरा बना हुआ थाl फायर टीम, एसडीआरएफ तथा आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से ड्रिल मशीन व घन की सहायता से विशालकाय और काफी सख्त पत्थर को तोड़ा गया एवं आवसीय मकान को सुरक्षित किया गया l इसमें किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुईl

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad