बागेश्वर:(दुःखद)पुल में पेंट का कार्य करते वक्त सरयू नदी में गिरने से घायल दूसरे पेंटर की भी हायर सेंटर जाते वक्त रास्ते में मौत

ख़बर शेयर करें

पुल में पेंट करते समय नदी में गिरने से घायल हुए दूसरे पेंटर को भी मौत होने की खबर आई है। जिला चिकित्सालय से रैफर होने के बाद इन्हेंअस्पताल से हायर सेंटर ले जाया जा रहा था रास्ते में जाते समय अल्मोड़ा के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया। इस प्रकार इस दुखद घटना के बाद दोनो घायल पेंटरों की दुखद मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार शोक का माहोल हैं।अवगत कर दें कि आज आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था। अचानक पाइप खिसकने से पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 40 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी उम्र 55 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल ही रही थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल शाहनवाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad