बागेश्वर: अनुसूचित जाति की महिला होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार, शोभा, हेमलता, सरोज दौड़ में

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। भाजपा की ओर से शोभा देवी, हेमलता और कांग्रेस से सरोज आर्या अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। चुनाव में भाजपा के नौ जिपं सदस्य जीतकर आए हैं, ऐसे में उनका अध्यक्ष बनने के आसार अधिक हैं। यहां शोभा और हेमलता के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्द्धा देखने को मिलेगी। कांग्रेस को मौका मिला तो सरोज ही एकमात्र उम्मीदवार होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष को बनाने में निर्दलीय की भूमिका अहम होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad