बागेश्वर:सरयू नदी में एक को बचाने के प्रयास में दूसरी महिला भी कूदी,तेज बहाव में दोनो लापता,बचाव दल कर रहे तलाश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: इन दिनों मानसून सीजन के चलते सरयू नदी में भी उफान है आज दोपहर के समय एक महिला को बचाने के प्रयास में दूसरी महिला भी नदी के तेज बहाव में कूद पडी़। दोनों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया था । एसडीआर एफ की टीम दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार आज हुए इस दुखद हादसे में पहले ज्योति देवी (25 वर्ष) नदी में कूदी फिर जीवंती देवी (45वर्ष ) ने ज्योति को बचाने के प्रयास में उफनती नदी में छलांग लगा दी।बताते है कि ज्योति कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण दिल्ली से घरेलू पूजा के लिए स्यालडोबा दफोट आई हुई थी। आज दोनों बागेश्वर आई थी, तभी अचानक विकास भवन कार्यालय के निकट ज्योति नदी में कूद पडी़ इसपर घबराई जीवंती ने शोर मचाकर लोगों को पुकारा फिर खुद ज्योति को बचाने के लिए सरयू नदी में कूद पड़ी। ये घटना करीब 1बजे की है। दोनों महिलाओ को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच खोजबीन में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad