बागेश्वर:आगामी पर्व होली हेतु बागेश्वर पुलिस का ‘सुरक्षा चक्र’ तैयार; एसपी ने थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

आगामी पर्व होली हेतु बागेश्वर पुलिस का ‘सुरक्षा चक्र’ तैयार; एसपी ने थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिए सख्त निर्देश
त्योहारों में खलल डालने वाले हुड़दंगियों पर होगी पुलिस की पैनी नजर

आगामी होली के पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा आज दिनॉक-27/02/2026 को समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी ।
👉 गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होली पर्व को सकुशल समपन्न करने हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया की अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए होलिका दहन स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन एवं समिति के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
👉 मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष गश्त एवं पीस कमेटी की बैठकों के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाए।
👉 सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी जायेगी
👉 हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, स्टंटबाजी एवं अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । डायल 112 एवं अन्य आपात सेवाओं को सक्रिय रखते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए ।
👉 अग्निशमन प्रभारी को होली पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने एवं अग्निशमन उपकरणों को पूर्णतः तैयार रखने के निर्देश दिए गए व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में दहन निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही किया जाय किसी भी अग्निकांड की सूचना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए
👉 प्रमुख बाजारों , चौराहों एवं होली मिलन कार्यक्रम स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु विशेष प्रबन्ध कर अतिरिक्त कर्मचारीयों की तैनाती की जाए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुध सघन चैकिंग अभियान चलाया जाए ।
👉 हल्का व बीट कर्मचारी अपने-अपने हल्का/बीट क्षेत्र में भ्रमण शील रहेंगे । किसी भी प्रकार की शांन्ति व्यवस्था भंग होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करेंगे
👉 दूरसंचार शाखा को संचार व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया व किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित सम्बन्धित कोतवाली/थानों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जनपद वासियों से अपील हें कि होली पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनांए तथा शान्तिं व्यवस्था बनाने में पुलिस को अपना सहयोग दे

ADVERTISEMENTS
Ad Ad