बागेश्वर: शिव सिंह बिष्ट ने किया राज्य स्तरीय उत्तराखंड ग्रामीण सड़क योजना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बागेश्वर शिव सिंह बिष्ट ने देहरादून के PMGSY निदेशालय में उत्तराखंड ग्राम सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएं व बधाई दी।इस अवसर पर विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश चंद्र पंत, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद रमेश गढ़िया, PMGSY के मुख्य अभियंता रवि प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बागेश्वर इंद्र सिंह फर्स्वाण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो मनोज ओली, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad