बागेश्वर: SOG/ANTF टीम ने 3.128 कि0ग्रा0 अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी

SOG/ANTF टीम को मिली नशे के विरुद्व एक और बड़ी सफलता

Drug Free Devbhoomi- 2025 की मुहीम पर SP बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन में SOG/ANTF टीम ने 3.128 कि0ग्रा0 अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान जिसमें अवैध शराब, चरस व स्मैक की तस्करी करने वालों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांकः 10-07-2024 को प्रभारी SOG के नेतृत्व में SOG/ ANTF पुलिस टीम द्वारा थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत जोशी गांव से 200 मी0 आगे झिरौली की ओर सुरागरसी पतारसी/चैकिंग के दौरान अल्टो कार न0-UK-05-TA-3284 को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर पूछताछ/चैक किया गया तो उसमें 02 व्यक्ति सवार थे, जिन्होने अपना नाम क्रमशः मनीष कुमार पुत्र श्री रमेश निवासी गोल गेट, थाना पन्तनगर, जिला –ऊधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राम सिंह पुत्र श्री भूपाल सिंह, निवासी हल्दूचौड़, थाना लालकुंआ, जिला-नैनीताल, उम्र-33 वर्ष बताया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त ऑल्टो कार को चैक किया गया तो एक बैग में 02 पारदर्शी पन्नियों में क्रमशः 1.424 कि0ग्रा0 व 1.704 कि0ग्रा0 कुल 3.128 कि0ग्रा0 अवैध चरस बरामद की गयी।

उक्त सम्बन्ध में उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्व थाना झिरौली में मु0 FIR N0-07/2024 अन्तर्गत धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1️⃣ मनीष कुमार पुत्र श्री रमेश निवासी गोल गेट, थाना पन्तनगर, जिला –ऊधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष।
2️⃣ राम सिंह पुत्र श्री भूपाल सिंह, निवासी हल्दूचौड़, थाना लालकुंआ, जिला-नैनीताल, उम्र-33 वर्ष ।
नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम का विवरण

01- उ0नि0श्री प्रहलाद सिंह (प्रभारी SOG)
02- मुख्य आरक्षी राजभानु बिष्ट (SOG)
03- आरक्षी रमेश सिंह (ANTF)
04- आरक्षी संतोष सिंह (ANTF)
05 आरक्षी भुवन बोरा
06- आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार

     

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad