बागेश्वर:SOG/ANTF की पुलिस टीम द्वारा 03 नाली भांग को किया नष्ट

ख़बर शेयर करें

SOG/ANTF की पुलिस टीम द्वारा 03 नाली भांग को किया नष्ट। नशे के दुष्प्रभाव, भांग की खेती ना किये जाने की आमजनमानस से की अपील।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्यवाई की जा रही है l
पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/ कपकोट के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक-30/09/2025 को SOG/ANTF टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शरण में करीब 03 नाली भांग का विनष्टीकरण किया गया । साथ ही स्थानीय ग्रामीणो को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे का सेवन ना करने, नशे के दुष्प्रभाव, भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई व मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल(1933) के बारे में आमजन को जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार के नशा तस्करी की सूचना डायल 1933 पर देने को जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad