बागेश्वर: पुलिस लाइन में SP बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा किया गया क्रिकेट पिच का उद्घघाटन,पुलिस जवानों के फिट रहने में मिलेगा लाभ

ख़बर शेयर करें

क्रिकेट खेलने के शौकीनों को SP बागेश्वर का बड़ा तोहफा

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा आज दिनांक: 03.12.23 को पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन, उत्तम स्वास्थ्य, मनोरंजन एवं अपने कर्तव्यों के साथ-साथ पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से दूर रखने व फिट रखने हेतु पुलिस लाइन बागेश्वर में क्रिकेट पिच का उद्घघाटन किया गया

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, महोदय द्वारा कहा गया कि खेल हम सबके लिए अत्यन्त आवश्यक एवं लाभदायक है, इससे हमें जीतने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए पुलिस जवानों को भी ड्यूटी के साथ-साथ स्वयं को तनाव से दूर रखने फिट व स्वस्थय रहने के लिए खेल अत्यन्त आवश्यक है, इसलिए समय-समय पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन, उत्तम स्वास्थ्य, मनोरंजन हेतु खेलों का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
➡️ पुलिस उपाधीक्षक, कपकोट श्री शिवराज सिंह राणा।
➡️ पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर श्री अंकित कंडारी।
➡️ प्रतिसार निरीक्षक, श्री शिवराज सिंह बिष्ट पुलिस लाइन बागेश्वर।
एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad