बागेश्वर:31 दिसंबर (थर्टी फर्स्ट) व नव वर्ष को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के सख्त निर्देश —

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

31 दिसंबर (थर्टी फर्स्ट) व नव वर्ष को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के सख्त निर्देश —

नव वर्ष 2026 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित स्वागत के लिए बागेश्वर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।

पुलिस ने होटल, ढाबों व वाहनों में चलाया व्यापक स्तर पर विशेष चैकिंग अभियान

➡️ 31 दिसंबर (थर्टी फर्स्ट) एवं नववर्ष 2026 के अवसर पर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। महोदय के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य 31 दिसंबर एवं नववर्ष के दौरान अवैध गतिविधियों, नशाखोरी, हुड़दंग एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

13 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान
➡️ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सख्त रुख अपनाते हुए अभियान के दौरान 13 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सार्वजनिक शांति भंग करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई।
यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस
➡️ नववर्ष के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात प्रमुख चौराहों एवं मार्गों एवं बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गयी है जिसमें यातायात के नियमों का उल्लघंन करने पर 57 वाहन चालकों का एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 03 वाहनों को सीज किया गया व 05 के विरुद्व कोर्ट के चालान की कार्यवाही की गयी।

➡️ होटलों, ढाबों में चैकिंग
पुलिस द्वारा सभी होटलों, ढाबों, होमस्टे में गहन चेकिंग की जा रही है साथ ही सम्बंधित मालिकों को सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

जनपदवासियों से अपील है कि 31 दिसंबर एवं नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मर्यादित ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशाखोरी अथवा हुड़दंग में शामिल न हों। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

Ad
Ad Ad