बागेश्वर :सोशल मीडिया रील के लिए स्टंटबाजी पड़ी महंगी; पुलिस ने वाहन किया सीज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वाहन संख्या UK-02 B 7684 (मारुति ऑल्टो) के साथ एक युवक लापरवाही से स्टंट कर रील बना रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने दिनांक 22/04/2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक करन टम्टा पुत्र ललित मोहन निवासी- मजियाखेत के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर उक्त वाहन को सीज कर दिया गया।

बागेश्वर पुलिस आम जनमानस, से अपील करती है कि चंद सेकंड की रील और सोशल मीडिया लोकप्रियता के लिए अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

Ad
Ad Ad